बलरामपुर, अप्रैल 21 -- बलरामपुर, संवाददाता। सोहेलवा वन्य जीव प्रभाग में मानव-वन्य जीव संघर्ष की बढ़ती घटनाओं ने प्रशासन की नींद उड़ा दी है। तेंदुए की बढ़ती सक्रियता को देखते हुए वन विभाग ने पूरे क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी कर दिया है। मंगलवार को भांभर रेंज के संवेदनशील इलाकों में वन कर्मियों की दो टीमों ने करीब 9 किलोमीटर तक पैदल गश्त कर पदचिह्नों (पगमार्क) की तलाश की। हालांकि, फिलहाल किसी तेंदुए की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन एहतियात के तौर पर सुरक्षा घेरा कड़ा कर दिया गया है। प्रभागीय वनाधिकारी गौरव गर्ग के निर्देश पर वन विभाग की टीमें आधुनिक संसाधनों का सहारा ले रही हैं। वन विभाग की टीम ने मंगलवार को भांभर रेंज के ग्राम मजगवां में ड्रोन उड़ाकर वन्य जीवों की निगरानी की गई। ड्रोन कैमरों से 'शिकारी' की तलाश की जा रही है। साथ ही जंगल के आसपा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.