महाराजगंज, जून 13 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत चकदह अंतर्गत महुलैना टोला व बघेला नदी के किनारे तेंदुआ देखे जाने की सूचना पर वन विभाग पूरी तरह सतर्क हो गया है। आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। वहीं ग्रामीणों में भय बना हुआ है। ग्रामीणों की सूचना के बाद वन कर्मियों की टीमें क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही हैं। ग्रामीणों को सावधानी बरतने के निर्देश भी दिए जा रहे हैं।क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए विभाग ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता एवं जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। पिछले कई दिनों से तेंदुए की सक्रियता से ग्रामीण सहमे हुए हैं। यह भी पढ़ें- बिसौली रेंज में दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से तेंदुआ आसपास दिखाई दे रहा है, जिससे भय का...