तेंदुए का खौफ कायम, वन विभाग की टीम को नहीं मिल रही झलक
महाराजगंज, जून 14 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। नौतनवा थाना क्षेत्र के ग्राम चकदह में तेंदुआ दिखने की सूचना इस कदर फैली कि वन विभाग के कर्मियों की होश उड़ गई है। तीन दिनों से लगातार तलाश कर रहे वन कर्मियों को तेंदुए की झलक तक नहीं मिली। विभागीय लोग ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दे रहे हैं। उत्तरी चौक रेंज घोड़हवा बीट के ग्राम चकदह में किसी ने गांव के किनारे तेंदुआ दिखने का दावा किया था। तेंदुआ निकलने की सूचना पाते ही वनकर्मी मुस्तैदी से तलाश में जुट गए, लेकिन तीन दिनों की गहन तलाशी के बाद तेंदुआ कहीं नजर नहीं आया। क्षेत्रीय वन अधिकारी आरपी सिंह, उप क्षेत्रीय वन अधिकारी राकेश कुमार, वन दरोगा जितेन्द्र कुमार गौड़, अंकित राय, राजेश कुमार श्रीवास्तव, ग्रामीण अशोक, राजेन्द्र, प्रकाश, राकेश, राजू, मुन्नार, नाथू, सिंजदर, बुद्धिराम आदि जंगल म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.