संवाददाता, नवम्बर 28 -- उत्तर प्रदेश के बहराइच में तेंदुए के आतंक के बीच वन विभाग ने लोगों को दहशत से मुक्ति दिलाने के लिए दिन रात एक कर दिया है। इन्हीं कोशिशों के तहत बहराइच के फखरपुर थाना क्षेत्र के उमरी दहलों में दो पिंजड़े लगाए गए थे। इनमें से एक पिंजड़े में बकरी बंधी थी। इस बकरी को खाने तेंदुआ आता इसके पहले एक शख्स बकरी चुराने पहुंच गया लेकिन ऐसा करना उसे बहुत भारी पड़ गया। वह जैसे ही बकरी को लेने के लिए अंदर गया पिंजड़ा बंद हो गया। इसके बाद वहां वन विभाग के अधिकारी पहुंच गए। वनाधिकारियों और लोगों ने बकरी चुराने की नीयत से पिंजड़े में घुसे शख्स को देखा तो हैरान रह गए। उन्हीं में से किसी उसका वीडियो बना लिया जो अब सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि 'लाइव हिन्दुस्तान' वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.