तेंदुआ रेस्क्यू के दौरान पुलिस पर हमले के मामले में 200 पर केस
कुशीनगर, मई 10 -- विशुनपुरा, हिन्दुस्तान संवाद। जटहां बाजार थाना क्षेत्र के पुर्नहा मिश्र गांव के डुमरा टोला में तेंदुए को पकड़ने के दौरान पुलिस पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने 10 नामजद समेत 200 अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास, दंगा, सरकारी कार्य में बाधा और सरकारी कर्मचारी पर हमला समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया है। शनिवार को पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
तेंदुआ पकड़ने की कोशिश शुक्रवार की सुबह से ही वन विभाग की टीम और जटहां बाजार एसओ अभिनव मिश्रा पुलिस बल के साथ गांव में पहुंच तेंदुए को पकड़ने में जुटे थे। इसी दौरान तेंदुआ एक मकान से निकलकर खेत की ओर भाग गया और बाद में एक पुलिया में जाकर छिप गया। वन विभाग की टीम ने पुलिया के दोनों सिरों पर जाल लगाकर लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.