बलरामपुर, अप्रैल 15 -- पचपेड़वा, संवाददाता। सोहेलवा वन क्षेत्र में घूम रहे तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग की ओर से लगातार रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। लेकिन अब तक वन विभाग के चंगुल में तेंदुआ नहीं आ सका है। क्षेत्र में तेंदुए की सक्रियता को देखते हुए विभाग ने आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सतर्कता और जागरूकता अभियान तेज कर दिया है। बीते एक माह से इस क्षेत्र में तेंदुए की दहशत से ग्रामीण सहमे हुए हैं। आए दिन मवेशियों के साथ मानव भी तेंदुए का शिकार हो रहे हैं। वन विभाग की ओर से गांव में लगाया गया पिंजरा अभी भी खाली पड़ा है। तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग कर्मी नाकाम साबित हो रहे हैं। तेंदुए को पकड़ने पर जोर देने के बावजूद विभाग इस समय ग्रामीणों को जागरूक करने में लगा है। बुधवार को बिशनपुर कोडर स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज में वन विभाग की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.