मेरठ, अप्रैल 12 -- फलावदा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सनौता में शुक्रवार रात कब्रिस्तान क्षेत्र के आसपास तेंदुए के देखे जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और क्षेत्र का निरीक्षण किया। ग्रामीणों द्वारा उपलब्ध कराए गए वीडियो एवं प्रत्यक्ष निरीक्षण के आधार पर तेंदुए की उपस्थिति की पुष्टि की गई। संवेदनशील स्थानों की पहचान कर निगरानी बढ़ाई। तेंदुए को सुरक्षित पकड़ने के लिए शनिवार को पिंजरा और ट्रैप कैमरा लगाया गया। वहीं, ग्रामीणों को सतर्कता एवं सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। विशेष रूप से बुजुर्गों एवं बच्चों की सुरक्षा पर ध्यान देने के निर्देश दिए गए। ग्रामीणों हेतु आवश्यक निर्देश रात्रि में अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। घरों के आसपास पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था बनाए रखें तथा खेतों या सुनस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.