मुरादाबाद, मार्च 14 -- कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में एक बार फिर तेंदुए से कुत्ते पर हमला बोलकर मार डाला इस दौरान एक महिला बाल बाल बच गई। वहीं दूसरी ओर गांव पानूवाला में तेंदुए ने किसान के खेत में घुसकर नीलगाय को निवाला बना दिया। तेंदुओ के हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। कोतवाली क्षेत्र के गांव तरफ दलपत में शनिवार की सुबह लगभग 4:00 बजे एक तेंदुआ आबादी में घुस आया। घर के बाहर झाड़ू लगा रही महिला नीतू तेंदुए को देख दौड़ कर घर का दरवाजा बंद कर जान बचाई। इस बीच तेंदुए ने वहां मौजूद एक कुत्ते को अपना निवाला बना लिया। वन क्षेत्राधिकारी रवि कुमार गंगवार ने बताया कि उच्चाधिकारियों को सूचना दे दी गई है और यहां पिंजरा लगाया जाएगा। उधर कोतवाली क्षेत्र के गांव पानू वाला में किसान अजय वीर सिंह पुत्र सरदार सिंह के खेत में तेंदुआ घुसा आ...