अमरोहा, मई 14 -- हसनपुर, संवाददाता। तहसील क्षेत्र के गांव फिरोजाबाद के जंगल में बुधवार को ईख के खेत में घास काट रहे ग्रामीण पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। ग्रामीणों ने किसी तरह अपनी जान बचाई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने तेंदुआ की तलाश के बाद पिंजरा लगा दिया है। क्षेत्र में तेंदुआ की दहशत फैली हुई है।जानकारी के मुताबिक गांव निवासी युसूफ सैफी जंगल में ईख के खेत में घास काट रहे थे। युसूफ का कहना है कि अचानक उन पर तेंदुआ ने हमला बोल दिया। युसूफ ने तेंदुआ के आगे घास की गठरी कर दी। शोर मचाते हुए वह मौके से भाग निकले। गांव में खबर लगते ही तमाम लोग लाठी-डंडे लेग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम ने भी तेंदुआ की तलाश की। रेंजर नरेश कुमार ने बताया कि ग्रामीण ने तेंदुआ देखने का दावा किया है। मौके पर तलाश के बाद पिंजरा लगा दिया है। रात मे...