फतेहपुर, मार्च 20 -- खखरेरू। चैत्र नवरात्रि पर थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में एक दिवसीय पारंपरिक मेले आसपास के गांवों सहित दूर-दराज क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालु पहुंचे और पूरे दिन आस्था व उत्साह का माहौल बना रहा। यहां प्राचीन एवं प्रसिद्ध भुइयांन बाबा के सिद्ध स्थल पर सच्चे मन से मांगी गई मन्नत अवश्य पूर्ण होती है। इसी आस्था के चलते सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें मंदिर परिसर में देखी गईं, जहां लोगों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...