औरंगाबाद, जनवरी 9 -- मुफस्सिल थाना क्षेत्र के तेंदुआ गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। घायलों में मिथिलेश यादव, उनकी पत्नी डोमनी देवी, पुत्र शत्रुघ्न कुमार, नीतीश कुमार, बहु शिल्पी कुमारी, पुत्री संगीता कुमारी और लालती कुमारी शामिल हैं। सदर अस्पताल में इलाज करा रहे शत्रुघ्न कुमार ने मारपीट का आरोप स्व. शंकर यादव की पत्नी कौशल्या कुंवर, उनके पुत्र गणेश यादव और महेश यादव, उनकी पत्नी देवंती देवी, विजयंती देवी तथा पुत्रियां काजल कुमारी और स्नेहा कुमारी पर लगाया है। शत्रुघ्न कुमार ने बताया कि नौ बीघा जमीन को लेकर पूर्व से विवाद चला आ रहा था और हाल में समझौता भी हुआ था। मंदिर पर आग तापने के दौरान हुई बहस के बाद मामला मारपीट में बदल गया। आरोप है कि कैंची और लाठी डंडे से प्रहार किया गया। सूचना पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.