अमरोहा, दिसम्बर 8 -- तेंदुआ दिखने के बाद एक बार फिर क्षेत्र में दहशत फैल गई है। आबादी के बीच डर का माहौल बना है। सुबह और रात में ग्रामीण घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। महिलाओं और बच्चों को खेतों की ओर भेजने पर रोक लगा दी गई है। तेंदुए की दस्तक से अबकी बार करीब छह गांवों में असुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ी है। पालतू पशुओं की सुरक्षा को लेकर भी ग्रामीण फिक्रमंद हैं। वन विभाग के अधिकारियों से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने की मांग फिर जोर पकड़ने लगी है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात क्षेत्र के गांव चंद्रकुटी की मढैयां में तेंदुए को देखा गया था। दरअसल, कस्बे के मोहल्ला गूला तलाब के रहने वाले यावर अब्बास का यहां गांव में सड़क किनारे खेत है। जिसमें सबमर्सिबल की कोठरी बनी हुई है। तेंदुआ इसी कोठरी की छत पर बैठा हुआ था। रात में कुछ लोग कार में सवार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.