तेंदुआ को पकड़ने को अब वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की टीम भी उतरी
मुरादाबाद, सितम्बर 3 -- ठाकुरद्वारा तहसील क्षेत्र में बढ़ते मानव-तेंदुआ संघर्ष को देखते हुए वन विभाग ने रेस्क्यू और निगरानी अभियान और तेज कर दिया है। तेंदुओं की लोकेशन और गतिविधियों को ट्रैक करने के लिए वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया देहरादून की टीम को भी विशेष अभियान में शामिल किया गया है। टीम तेंदुओं की गतिविधियों पर नजर रखने के साथ उनकी लोकेशन ट्रैक करने में वन विभाग की मदद करेगी। डीएफओ विनय कुमार ने बताया कि ठाकुरद्वारा तहसील के बलिया, बाहरपुर, बल्लभगढ़, मलकपुर सेमली, रतुपुरा और कांठ तहसील के राजूपुर खद्दर, दांडी दुर्जन समेत कई गांवों में तेंदुआ देखे जाने की सूचनाएं मिली हैं। इन सूचनाओं के आधार पर संवेदनशील गांवों में वनकर्मियों की गश्त बढ़ाई गई है। थर्मल ड्रोन से क्षेत्र की स्कैनिंग कर तेंदुओं की संभावित लोकेशन का पता लगाया जा रहा है। ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.