पूर्णिया, जून 4 -- रूपौली, एक संवाददाता। टीकापट्टी थाना क्षेत्र के चकला मोड़-जमुर बहियार में तेंदुए की मौजूदगी को लेकर ग्रामीणों में दहशत बनी हुई है। वन विभाग की ओर से लगातार अभियान चलाए जाने के बावजूद संदिग्ध तेंदुआ अब तक पकड़ में नहीं आया है। ग्रामीणों द्वारा एक और तेंदुआ देखे जाने की चर्चा के बाद विभाग की चिंता भी बढ़ गई है। वन विभाग ने तेंदुए की तलाश के लिए ड्रोन कैमरे की मदद से व्यापक खोज अभियान चलाया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। वहीं तेंदुए को पकड़ने के लिए बहियार क्षेत्र में ऑटोमैटिक पिंजरा लगाया गया है, जिसमें चारे के रूप में बकरी रखी गई है। यह भी पढ़ें- पूर्णिया : तेंदुआ अब भी वन विभाग की पकड़ से दूर, पिंजरा और ड्रोन सर्च अभियान बेअसर विभाग द्वारा अब तक पिंजरे को पांच से छह अलग-अलग स्थानों पर लगाया जा चुका है, लेकिन तेंदुआ उसमें न...