घाटशिला, अप्रैल 16 -- पोटका। प्रखंड के सुदूर तेंतला पोड़ा पंचायत में इंटरनेट कनेक्टिविटी नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। संचार क्रांति युग में फाइव जी नेटवर्क से दुनिया अंगुली के इशारे पर काम कर रही है, लेकिन प्रखंड का तेंतला पोड़ा पंचायत अब तक सामान्य नेटवर्क से नहीं जुड़ा है। नेटवर्क नहीं होने से पंचायत के विभिन्न गांवों जैसे गामहारकोचा, हितबासा, सादेडीह में ग्रामीण ईपॉश से राशन, बैंकिंग काम सहित अन्य कार्यों को लेकर परेशानी झेल रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यहां दो साल पहले बीएसएनएल का टावर बनकर  तैयार हो चुका है, लेकिन अब तक चालु नहीं हो पाया है। पंचायत के तिलाईडीह में एयरटेल का टावर चालू है, लेकिन क्षमता कम होने से 200 मीटर दुरी पर भी नेटवर्क काम नहीं करता है। पंचायत की मुखिया पुष्पलता मुंडा ने कहा...