घाटशिला, अप्रैल 20 -- पोटका। प्रखंड के सुदूर तेंतला पोड़ा पंचायत भवन में रविवार को संस्था नई जिंदगी परिवार व जमशेदपुर ब्लड सेंटर के तत्वावधान में एक दिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भीषण गर्मी के बावजूद ग्रामीण क्षेत्र में कुल 27 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। शिविर का शुभारंभ पंचायत की मुखिया पुष्पलता मुंडा ने किया। मौके पर उन्होंने कहा कि रक्तदान सभी दानों में श्रेष्ठ है। रक्त का कोई विकल्प नहीं, इसलिए हमें रक्तदान के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करने की जरूरत है। शिविर को सफल बनाने में पंचायत समिति सदस्य अमलिका सरदार, सचिन सरदार, अर्जुन मुर्मू, नोदो किस्कू, मोहन सोरेन, सोमेस सरदार, दुलू माडी, घासिया हांसदा, रोमेंस मुर्मू, डुका किस्कू, गोपाल मुर्मू सहित अन्य का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- डुमरिया के शिविर में 49 यूनिट रक्त संग्रह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.