तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान छात्र का तबीयत बिगड़ा, सदर अस्पताल में हुआ इलाज
लातेहार, अप्रैल 25 -- लातेहार, प्रतिनिधि। नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (एनपीयू) द्वारा संचालित स्नातक सत्र 2023-27 के तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा के दौरान लातेहार स्थित महिला डिग्री कॉलेज, धर्मपुर में अव्यवस्थाएं उजागर हुईं। परीक्षा के बीच भीषण गर्मी और बिजली-पानी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण एक परीक्षार्थी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। जानकारी के अनुसार, हीरामन गंझू पिता मेधना गंझू नामक छात्र परीक्षा दे रहा था। इसी दौरान परीक्षा कक्ष में अत्यधिक गर्मी के कारण उसकी हालत बिगड़ने लगी। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन ने तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर उसे लातेहार सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। डॉ अभिषेक अंकुर के अनुसार छात्र की पूर्व से तबीयत खराब होने के कारण ऐसा हुआ। यह भी पढ़ें- महाविद्यालय की समस्याओं का समा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.