कटिहार, फरवरी 3 -- कटिहार। निज संवाददाता डीएस कॉलेज के प्राचार्य डॉ प्रशांत कुमार एवं परीक्षा नियंत्रक डॉक्टर नारायण झा ने बताया कि महाविद्यालय में स्नातक तृतीय सेमेस्टर सत्र 2024- 28 की आंतरिक परीक्षा 5 फरवरी से प्रारंभ होगी। परीक्षा में सम्मिलित एवं उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थी को ही मुख्य परीक्षा हेतु परीक्षा प्रपत्र भरने दिया जाएगा। अनुपस्थित परीक्षार्थियों की पुनर्परीक्षा नहीं होगी। परीक्षा का आयोजन 9 फरवरी तक चार पालियों में किया जाएगा। उन्होंने अनावश्यक परेशानी से बचने के लिए सभी संबंधित विद्यार्थियों को परीक्षा में शामिल होने के लिए कहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...