दरभंगा, अप्रैल 8 -- राजीव झा दरभंगा। मिथिला स्टूडेंट यूनियन ने ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर स्नातक सत्र 2024-28 के तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि बढ़ाने की मांग की है।एमएसयू के विवि अध्यक्ष अनिश चौधरी ने कहा कि वर्तमान में तृतीय सेमेस्टर परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया जारी है, लेकिन कई कॉलेजों से अब तक छात्रों के आंतरिक परीक्षा का अंक विवि की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया है। इस कारण बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो रहे हैं।इस मौके पर संगठन मंत्री कृष्ण मोहन झा, सीएम कॉलेज प्रवक्ता आदर्श राय आदि ने भी कॉलेजों की लापरवाही का मुद्दा उठाते हुए छात्र हित में परीक्षा फॉर्म भरने की तिथि विस्तारित करने का अनुरोध किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचट...