तृतीय श्रेणी कर्मियों की कमी से जूझ रहा मुंगेर विवि
मुंगेर, अक्टूबर 2 -- मुंगेर, एक संवाददाता/रणजीत कुमार ठाकुर। मुंगेर विश्वविद्यालय एवं इसके अधीन कॉलेजों में नियमित तृतीय श्रेणी कर्मियों की भारी कमी से प्रशासनिक कार्य प्रभावित हो रहे हैं। विश्वविद्यालय सूत्र ने बताया कि, वर्तमान में विश्वविद्यालय और कॉलेजों के लिए महज 123 नियमित तृतीय श्रेणी कर्मी ही उपलब्ध हैं। इनमें से भी 39 कर्मियों को नवस्थापित कॉलेजों में प्रतिनियुक्त किए जाने के बाद पुराने कॉलेजों और विश्वविद्यालय के कार्यालयों में कर्मियों की कमी और अधिक गंभीर हो गई है। वहीं, करीब 20 कर्मियों के जल्द सेवानिवृत्त होने वाले हैं। ऐसी स्थिति में यह समस्या आने वाले दिनों में और बढ़ सकती है।
कर्मियों की कमी का असर कर्मियों की कमी का सीधा असर रोजमर्रा के प्रशासनिक कार्यों पर पड़ रहा है। कार्यालयों में संचिकाओं के निष्पादन, पत्राचार, परी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.