गिरडीह, जून 20 -- गिरिडीह। झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के नाम पर तृतीय शनिवार 20 जून को विद्यालय खोलकर सभी शिक्षकों एवं शिक्षक के शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति को अनिवार्य किया गया है। जबकि विभाग द्वारा प्रत्येक माह के तीसरे शनिवार को अवकाश घोषित है। योग दिवस 21 जून को है। तृतीय शनिवार को विद्यालय खोलने के निर्णय को शिक्षक संगठन समन्वय समिति ने अव्यवहारिक बताया है। समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षक एवं कर्मचारी को तृतीय शनिवार को अपनी समस्याओं से संबंधित मामले जिला शिक्षा पदाधिकारी/जिला शिक्षा अधीक्षक के पास रखने का अवसर दिया गया है, लेकिन विभाग द्वारा प्राय: तीसरे शनिवार को कोई न कोई बहाना बनाकर विद्यालय खोलने का आदेश दे दिया जाता है। यह भी पढ़ें- योग दिवस: आज व कल खुले रहेंगे सरकारी स्कूल...