बेगुसराय, मार्च 15 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। तृतीय एवं चतुर्थ सक्षमता परीक्षा उत्तीर्ण विशिष्ट शिक्षकों की नियुक्ति और पदस्थापन की प्रक्रिया को शिक्षा विभाग ने तेज कर दिया है। प्राथमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से इस संबंध में डीईओ को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। ताकि समयबद्ध तरीके से पूरी प्रक्रिया संपन्न कराई जा सके। जारी निर्देश के अनुसार सक्षमता परीक्षा तृतीय और चतुर्थ उत्तीर्ण उन स्थानीय निकाय शिक्षकों को सबसे पहले विशिष्ट शिक्षक के रूप में औपबंधिक नियुक्ति पत्र जारी किया जाएगा, जिनकी काउंसिलिंग प्रक्रिया 6 फरवरी से 11 फरवरी 2026 के बीच पूरी हो चुकी है। विभाग ने इसके लिए अपने आधिकारिक सॉफ्टवेयर पर विशेष लिंक उपलब्ध कराने का निर्णय लिया है। इस लिंक के माध्यम से 20 मार्च से औपबंधिक नियुक्ति पत्र का प्रिंट डाउनलोड किया जाएगा। य...