घाटशिला, अप्रैल 2 -- घाटशिला, संवाददाता। घाटशिला प्रखंड के कीताडीह मे तृतीय रात्रि अखंड हरिनाम संकीर्तन महायज्ञ की शुरुआत हुई। जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू ने फीता काटकर संकीर्तन की शुरुआत की। राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित संकीर्तन में पुजारी सपन गोस्वामी ने विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि संकीर्तन में दूर दराज की मंडली भाग ले रही हैं। यह संकीर्तन तीन दिन और तीन रात तक लगातार चलता रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...