मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मुजफ्फरनगर। पचैंडा रोड स्थित दिव्य ध्यान योग आश्रम में 11 मई को स्वामी श्रीभगवान आश्रम महाराज का तृतीय दीक्षा दिवस समारोह भव्य स्तर पर आयोजित होगा। इस धार्मिक उत्सव के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद डा. दिनेश शर्मा होंगे। प्रदेश सरकार में मंत्री कपिलदेव अग्रवाल ने लखनऊ पहुंचकर उन्हें निमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार कर लिया है। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार सुबह सात बजे अखंड रामायण पाठ से होगा। इसके पश्चात मुख्य समारोह में हवन-पूजन, भजन-कीर्तन और विशाल भंडारा आयोजित होगा। इस विशेष अवसर पर आध्यात्मिक पुस्तक आत्मबोध-चेतना के पुष्प का विमोचन भी किया जाएगा। उधर, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल और चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने आश्रम पहुंचकर व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। वरिष्ठ ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.