तृतीय चरण में 65 अभ्यर्थियों को हुआ प्रवेश
आगरा, सितम्बर 25 -- आईटीआई में तृतीय चरण में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान 65 अभ्यर्थियों का प्रवेश लिया गया। पहले दो चरणों में करीब आठ सौ अभ्यर्थियों का प्रवेश हुआ था। शुक्रवार को तृतीय चरण के अंतिम दिन विभिन्न ट्रेड में प्रवेश को अभ्यर्थी संस्थान पहुंचे। उन्होंने वहां काउंसलिंग कराई। अभ्यर्थियों के दस्तावेज पूरे होने के बाद उनकी प्रवेश की प्रक्रिया शुरु की गई। वहीं कुछ अभ्यर्थी कागजात पूरे न होने पर परेशान नजर आए। तृतीय चरण में 65 अभ्यर्थियों का प्रवेश किया गया। प्रथम चरण में 592 व द्वितीय चरण में 210 अभ्यर्थियों का प्रवेश किया गया था। सहायक प्रवेश प्रभारी संकल्प दीक्षित ने बताया कि तृतीय चरण में 197 अभ्यर्थियों की सूची जारी की गई थी जबकि 65 अभ्यर्थियों का प्रवेश किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.