बदायूं, मार्च 29 -- बदायूं। आरटीई के तहत तृतीय चरण की ऑनलाइन लॉटरी शनिवार को निकाली गयी। बीएसए वीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि तृतीय चरण में 1,350 आवेदन प्राप्त हुये। सत्यापन में 1,194 आवेदन सही निकले। 140 आवेदन सही नहीं पाये गये। ई- लॉटरी में 1,054 छात्र-छात्राओं का चयन हो गया। इन छात्र-छात्राओं को कान्वेंट स्कूलों में पढ़ने का मौका मिलेगा। छात्र-छात्राओं की फीस विभाग द्वारा दी जायेगी। बीएसए ने कहा कि चयनित छात्र-छात्राओं के लिए निर्धारित समय अवधि में आवंटित स्कूल में प्रवेश दिलायें।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.