आगरा, मार्च 19 -- मां गायत्री सेवा समिति और जिला शतरंज संघ के तत्वाधान में 12 अप्रैल 2026 को जिलास्तरीय ओपन शतरंज प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। प्रतियोगिता मां गायत्री बैडमिंटन अकादमी, वायु विहार रोड पर होगी। समिति के सदस्य सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता 6 वर्गों में कराई जाएगी। इनमें अंडर-9, अंडर-13, अंडर-17, ओपन, बालिका या महिला और वेटरन वर्ग शामिल हैं। विजेताओं और उपविजेताओं को ट्रॉफी, मेडल और नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया जाएगा। सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र भी दिए जाएंगे। इच्छुक खिलाड़ी अपनी एंट्री 5 अप्रैल से पहले मां गायत्री बैडमिंटन अकादमी से ऑफलाइन या ऑनलाइन फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.