तृणमूल के बागी सांसदों को नोटिस जारी
नई दिल्ली, अगस्त 25 -- सुप्रीम कोर्ट तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी की पार्टी के बागी सांसदों को लेकर दाखिल की गई याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत, न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना की पीठ ने मंगलवार को इस मामले में सभी 20 बागी सांसदों को नोटिस जारी किया। याचिका में अभिषेक बनर्जी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को बागी सांसदों की अयोग्यता से जुड़ी याचिकाओं पर जल्द फैसला लेने का निर्देश देने का अनुरोध किया है। तृणमूल के इन बागी सांसदों ने नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) की सदस्यता ले ली है। अदालत ने इस बात पर गौर करने के बाद लोकसभा अध्यक्ष के कार्यालय और महासचिव को नोटिस जारी करने से इनकार कर दिया कि सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता उनकी ओर से पेश हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- TMC के 2...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.