नई दिल्ली, फरवरी 5 -- पश्चिम बंगाल विधानसभा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) पर प्रस्तावित चर्चा को लेकर गुरुवार को तीखी राजनीतिक खींचतान देखने को मिली। हालांकि, विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने मामला सुप्रीम कोर्ट में लंबित रहने के कारण इस मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं दी। सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस ने एसआईआर की प्रक्रिया पर चर्चा का अनुरोध किया था। साथ ही तर्क दिया था कि एसआईआर के कारण 2026 के बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले मतदाताओं को व्यापक स्तर पर उत्पीड़न का सामना करना पड़ रहा है। इस पर अध्यक्ष ने कहा कि सदन इस मुद्दे पर विचार नहीं करेगा और चर्चा राज्यपाल के संबोधन तक ही सीमित रहेगी। इसी बीच, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने सरकार पर अंतिम समय में कार्य मंत्रणा समिति (बीएसी) के प्रस्ताव को बदलने का आरोप लगाया। शुभेंदु ...