गोड्डा, जून 20 -- मेहरमा, एक संवाददाता। अंचल क्षेत्र अंतर्गत माल प्रतापपुर पंचायत के चांदपुर मौजा में कब्रिस्तान तक जाने वाले रास्ते में कुछ दबंगों द्वारा निजी जमीन पर रातोंरात जबरन कच्ची सड़क बना देने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है।

ग्रामीणों की अपील इस संबंध में अतिक्रमित जमीन के खतियानी रैयत मनोज कुमार साह, अंजली देवी, प्रभा देवी, रेखा देवी व अन्य ग्रामीण शुक्रवार को सीओ के नाम आवेदन देने अंचल कार्यालय पहुंचे। जहां अंचल कर्मियों ने उनके अंचल क्षेत्र से बाहर रहने का मामला बताते हुए उनका आवेदन नहीं लिया। जिसके बाद सभी रैयतों ने अनुमंडल मुख्यालय महागामा पहुंचकर एसडीओ आलोक वरण केसरी को आवेदन सौंप कर सड़क निर्माण पर तत्काल रोक लगाने के साथ हीं दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

रैयतों की चिंताएँ रैयतों ने बताया कि दाग नंबर 104 एवं 11...