विकासनगर, फरवरी 27 -- द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल में शांतिकुंज हरिद्वार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा नवंबर 2025 को आयोजित की गई थी। जिसका परिणाम शुक्रवार को घोषित किया गया। परीक्षा में कक्षा पांच से कक्षा 9 तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया था। प्रतिभागियों में द अल्टस इंटरनेशनल स्कूल से कक्षा नौ की तूबा कुरैशी को तहसील स्तर पर द्वितीय श्रेणी और कक्षा छह के मोहम्मद असद को तृतीय श्रेणी आने पर ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कक्षा छह के कुश बलाना को स्वर्ण पदक,कक्षा सात की अर्चना को कांस्य पदक तथा कक्षा आठ के अंशिक सिंह को रजत पदक प्राप्त हुआ। प्रधानाचार्या अनु गुप्ता ने सभी विद्यार्थियों को ट्रॉफी व पदक से सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...