प्रयागराज, मई 15 -- बुधवार शाम आई आफत की आंधी में जिले में 26 लोगों की जान चली गई। प्रभारी मंत्री स्वतंत्र देव सिंह शुक्रवार को प्रयागराज पहुंचे और क्षेत्रों में भ्रमण कर मृतकों के परिजनों को चार लाख रुपये का चेक प्रदान किया। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। हंडिया के एक परिवार के पास पहुंचे प्रभारी मंत्री ने बुजुर्ग महिला का पांव छूकर आशीर्वाद लिया। शहर आए प्रभारी मंत्री ने सबसे पहले सर्किट हाउस में अफसरों से जिले में हुई तबाही के बारे में जानकारी ली। यह भी पढ़ें- आज आएंगे प्रभारी मंत्री, डीएम की बैठकप्रभावित परिवारों से मुलाकात इसके बाद वो तहसील हंडिया, फूलपुर व सोरांव में हुई जनहानियों में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात करने निकले। आंधी-तूफान के कारण जान गंवाने वाले लोगों के आश्रितों को प्रदेश सरकार की ओर से दी गई च...