हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। बीते दो दिनों से खराब चल रहे मौसम ने बिजली विभाग को तगड़ी चपत लगाई है। जनपद के मौदहा, सुमेरपुर ब्लाक में करीब 40 घंटे से ज्यादा समय से बिजली आपूर्ति प्रभावित चल रही है। दर्जनों गांवों में बिजली के अभाव के चलते पीने के पानी का संकट छाया हुआ है। पावर कारपोरेशन की टीमें लाइनों की मरम्मत में जुटी हुई है। निकटवर्ती पौथिया गांव के राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र का अभी हाल में लाखों की लागत से तैयार स्ट्रैक्चर बिगड़े मौसम में तहस-नहस हो गया। इस काम में पहले से ही भ्रष्टाचार की शिकायतें होती रही हैं। कुंडौरा-पौथिया मार्ग पर राजकीय शाकभाजी प्रक्षेत्र है। करीब डेढ़ वर्ष पूर्व दोनों नर्सरी शाकभाजी व राजकीय पौधशाला के लिए शासन से करीब दो करोड़ रुपए से अधिक का बजट स्वीकृत हुआ था। जिसमें बाउंड्रीवॉल, टीनशेड, नलकूप, स्ट्रैक्...