तूफान से बिजली व्यवस्था चरमराई, 50 से अधिक पोल क्षतिग्रस्त
मुजफ्फर नगर, जून 1 -- मुजफ्फरनगर। शनिवार को आए तेज तूफान और बारिश ने जनपद की बिजली व्यवस्था को बुरी तरह प्रभावित कर दिया। तूफान के कारण जिलेभर में 50 से अधिक बिजली पोल क्षतिग्रस्त हो गए, जबकि 86 से ज्यादा स्थानों पर बिजली के तार टूट गए। इसके चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक बिजली आपूर्ति घंटों बाधित रही।
तूफान का प्रभाव पावर कॉरपोरेशन को इस प्राकृतिक आपदा से लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। तूफान के दौरान हाईटेंशन लाइनों पर पेड़ और डालियां गिरने से कई स्थानों पर ब्रेकडाउन हो गया। नरा, बधाईकलां, जौली रोड और भोपा रोड से आने वाली 33 केवी लाइनों की सप्लाई फेल हो गई। कई इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मरम्मत कार्य बारिश और तूफान थमने के बाद मुख्य अभियंता विनोद कुमार के नेतृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.