कटिहार, अप्रैल 2 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि आंधी और बारिश से मक्का व गेहूं की फसलों को हुए भारी नुकसान के बाद जिला प्रशासन ने राहत और निगरानी-दोनों मोर्चों पर एक साथ कदम तेज कर दिए हैं। बुधवार को जिला कृषि पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने सभी अनुमंडल व प्रखंड स्तरीय कृषि अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर स्पष्ट कर दिया कि किसानों को राहत देने में किसी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं होगी। बैठक में निर्णय लिया गया कि फसल क्षति का आकलन अब डिजिटल क्रॉप सर्वे के जरिए कराया जाएगा, ताकि वास्तविक नुकसान का पारदर्शी और सटीक आंकड़ा सामने आ सके। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि वे तुरंत फील्ड में उतरकर प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे शुरू करें और रिपोर्ट जल्द उपलब्ध कराएं, जिससे मुआवजा प्रक्रिया समय पर शुरू हो सके।उर्वरक बाजार में गड़बड़ी रोकने के लिए भी प्रशा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.