तूफान से टूटकर गिरे पेड़ों की लाखों की लकड़ी बेची
हमीरपुर, जून 7 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। 28 मई की रात आए तूफान से कस्बे की उद्योग नगरी में यूपीसीडा के करीब 1500 पेड़ धराशायी हुए हैं। जिनको रातों-रात यूपीसीडा के कर्मियों ने एक आरा मशीन संचालक को औने-पौने दामों में बेचकर बगैर नीलामी के खुर्द बुर्द कर दिया है। अधिकारियों के पूंछने पर यूपीसीडा कर्मी लकड़ी चोरी होने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
तूफान का कहर 28 मई की रात आए भयंकर तूफान ने फैक्ट्री एरिया में जमकर कहर बरपाया था। यूपीसीडा की जमीन पर लगे करीब 1500 पेड़ तूफान के कहर से ध्वस्त हुए थे। इन टूटे पेड़ों को यूपीसीडा के कर्मियों ने औने-पौने दामों में बगैर नीलामी के खुर्द-बुर्द कर दिया है। मामला प्रकाश में आने पर यूपीसीडा के अधिकारी जांच कर रहे हैं। जांच में खुद को फंसता देख यहां तैनात कर्मी उद्योग नगरी में संचालित आरा मशीन संचालक पर प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.