उन्नाव, अप्रैल 4 -- सफीपुर। बेमौसम बारिश और तेज हवा के चलते शनिवार को कोतवाली क्षेत्र जमालुद्दीनपुर और करौंदी गांव के बीच एक सागवन का पेड़ सड़क पर जा गिरा। जिससे करीब एक घंटे के लिए यातायात बाधित हो गया। इसी बीच बांगरमऊ तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे जिलाधिकारी गौरांग राठी व पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह की भी गाड़ियां नहीं निकल सकी। जिलाधिकारी ने मार्ग पर लगे भीषण जाम को देख सम्बंधित अधिकारियों को जाम खुलवाने के निर्देश दिए। अपनी गाड़ियों को वापस सफीपुर से रसूलाबाद मार्ग होते हुए उन्नाव को रवाना हो गए। आईपीएस संचित शर्मा ने ग्रामीणों की सहायता से मार्ग पर पड़े पेड़ को हटवाकर जाम को खुलवाया। जिससे पुन: आवागमन शुरू हो सका। वहीं हिलौली में दुकान का टीन शेड टूट कर नीचे गिर गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.