तूफान से औद्यानिक फसल नुकसान की मिलेगी क्षतिपूर्ति
भदोही, मई 20 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। पांच दिन पूर्व तेज आंधी संग आए तूफान से औद्यानिक नुकसान का अब बागवानों को क्षतिपूर्ति मिलेगा। जिन किसानों का नुकसान हुआ है वह इसकी सूचना भू अभिलेख जिया टैग फोटोग्राफ्स, वीडियो एवं अन्य जरूरी अभिलेखों सहित जिला उद्यान कार्यालय में प्रस्तुत करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी मममता सिंह यादव ने बताया कि पांच दिन पूर्व तेज आंधी संग तूफान आया था। तूफान में नष्ट हुए फसलों की क्षतिपूर्ति शासन स्तर से दी जाएगी। उद्यान मंत्री की अध्यक्षता में मौसमी घटकों के कारण औद्यानिक फसलों को हुए नुकसान की क्षतिपूर्ति संबंधित बैठक हुई थी। इसमें यह निर्देश दिया गया है कि जिन कृषकों के सब्जी, फल की खेती नष्ट हुई है वह साक्ष्य प्रस्तुत कर क्षतिपूर्ति प्राप्त कर सकते हैं। यह भी पढ़ें- औद्यानिक फसलों को हुई क्षति का मिलेगा मुआवजा अत्यध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.