बागपत, मई 8 -- दाहा। टीकरी बिजलीघर के कृषि फीडर की लाइन का एक बिजली पोल तीन दिन पूर्व आए तूफान में टूट जाने से क्षेत्र के तीन सरकारी नलकूपों सहित करीब 60 निजी नलकूप बंद पड़े हैं। इससे किसानों की करीब 1000 बीघा फसल सिंचाई के अभाव में सूखने लगी है। किसानों ने कई बार शिकायत की, लेकिन अब तक बिजली लाइन की मरम्मत नहीं कराई गई है। जानकारी के अनुसार टीकरी बिजलीघर से दाहा के जंगल होते हुए हाईटेंशन लाइन दोघट के जंगल तक गई हुई है। तीन दिन पहले आए तेज तूफान में टीकरी के जंगल में स्थित सरकारी नलकूप डीजी-17 के पास एक बिजली पोल टूट गया था। यह भी पढ़ें- 5 दिन बाद भी 200 गांव अंधेरे में, 130 बिजली पोल नहीं बदले पोल टूटने से सरकारी नलकूप डीजी-17 की सप्लाई ठप हो गई, जिससे राजेंद्र, संजय, संजीव, रविंद्र, राजबीर, प्रमोद आदि किसानों की सिंचाई प्रभावित हो गई। इस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.