तूफान में पेड़ गिरने से बिजली के खंभे टूटे,32 घंटे से बिजली गुल
बरेली, मई 14 -- फतेहगंज पूर्वी। बुधवार दोपहर आंधी-तूफान से बिजली लाइन के पास खड़े दर्जनों पेड़ लाइन पर गिर गए।कई बिजली के खंभे टूट गए। दोबारा रात में फिर आंधी आने से विद्युत व्यवस्था सही नहीं हो पाई। इससे घरों में लगे इन्वर्टर बैटरी डाउन हो गईं घरों में लगे पानी के टैंक खाली हो गए। साथ ही तमाम ऐसे घर थे जिनकी टिनशेड उखड़कर दूर जा गिरी। क्षेत्र में करीब 32 घंटे से बिजली गुल है। जेई सूरज कुमार ने बताया कि क्षतिग्रस्त लाइनों को ठीक करने के लिए टीम को लगाया गया है। यह भी पढ़ें- आंधी-तूफान ने शहर से देहात तक ध्वस्त की बिजली व्यवस्था यह भी पढ़ें- बिजली की लाइन पर गिरे पेड़ यह भी पढ़ें- बिजली आपूर्ति दुरुस्त करने में लगी टीमें
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.