चित्रकूट, मई 30 -- चित्रकूट, संवाददाता। जिले के ग्रामीण अंचलों में अभी बिजली व्यवस्था नहीं बहाल हो पाई है। बीते गुरुवार की आधी रात के बाद आए चक्रवाती तूफान के दौरान 240 विद्युत पोल धराशाई हो गए थे। इसके साथ ही 10 ट्रांसफार्मर भी क्षतिग्रस्त हुए थे। विभागीय टीमें प्रभावित इलाकों में लाइनें दुरुस्त करने में जुटी है। दो दिन से करीब दो सौ गांवों में अंधेरा छाया है। सात फीडरों से जुड़े गांवों की बत्ती गुल चल रही है। मुख्यालय कर्वी समेत प्रमुख कस्बों की बिजली आपूर्ति तो शुक्रवार की दोपहर तक बहाल हो गई थी। लेकिन ग्रामीण अंचलों में आपूर्ति बहाल न होने से भीषण गर्मी में लोगों की हालत खराब है। धर्मनगरी चित्रकूट स्थित खोही में तार-खंभे टूटने से बिजली आपूर्ति शनिवार को भी ठप रही। जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यही हा...