तूफान में गिरा ट्रांसफार्मर, विद्युत अपूर्ती ठप
बागपत, जून 11 -- मंगलवार रात आए तेज तूफान के कारण सिंघावली अहीर गांव की दलित बस्ती में रखा 100 केवीए का ट्रांसफार्मर नीचे लटक गया। जिसकी वजह से बिजली आपूर्ति ठप हो गई। पिछले 18 घंटों से बिजली आपूर्ति ठप पड़ी हुई है। ग्रामीण हरिओम, जोगराज, भीम, थानसिंह, राजपाल, रतन, किशोरी लाल ने बताया कि पिछले करीब 18 घंटों से 150 परिवार बिना बिजली आपूर्ति के तमाम परेशानियों से जूझ रहे है। घरों में उपयोग के लिए पेयजल तक नहीं है। पशुओं के सामने भी चारे की समस्या बनी हुई है। गर्मी की वज़ह से घरों में रहना मुश्किल बना हुआ हैं। इंवर्टर ठप हो चुके है। यह भी पढ़ें- तूफान में गिरा ट्रांसफार्मर, विद्युत अपूर्ती ठप पेजयल की पूर्ति के लिए हैंडपंपों का सहारा लेना पड़ रहा है। आरोप लगाया कि विभागीय अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। अवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.