हमीरपुर, जून 2 -- हमीरपुर, संवाददाता। पिछले कुछ दिनों से बिगड़े मौसम ने इंसानों के साथ-साथ परिंदों की जिंदगी को भी तहस-नहस कर रखा है। हजारों की संख्या में पेड़ों की शाखों और टहनियों में घोंसला बनाकर रहने वाले बेजुबान परिंदों के आशियाने उजड़ चुके हैं। सैकड़ों की संख्या में परिंदों की मौतें हुई हैं। एक ऐसा ही वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें तूफान की तबाही के बाद घोंसले से जमीन पर गिरकर मिट्ठी बेटे के झुंड सिसक रहे हैं। कुछ की मौत हो चुकी है और कुछ जमीन में तड़प रहे हैं। हालांकि वायरल वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान नहीं करता है。 यह भी पढ़ें- तूफान में उजड़ गया 'मिट्ठू बेटे' का आशियाना, वीडियो वायरलवीडियो का विवरण वायरल हो रहा वीडियो सुमेरपुर की एक बहुराष्ट्रीय कंपनी के कैंपस का बताया जा रहा है, जहां लगे पेड़ों में तोतो...