तूफान ने छोड़े बर्बादी के निशान, 24 घंटे से बिजली संकट, पानी की हाहाकार
हमीरपुर, मई 6 -- मौदहा, संवाददाता। मंगलवार की शाम आए चक्रवाती तूफान के 24 घंटे बाद भी हालात अभी भी सामान्य नहीं हो सके हैं। कस्बा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप रहने से पीने के पानी का हाहाकार मचा हुआ है। लोग हैंडपंपों पर लाइनें लगाए दिखाई दिए। जिनके घरों में सबमसर्बिल पंप थे, उन्होंने जनरेटर लगाकर अपनी और दूसरों की पानी की जरूरतें पूरी की। इस तूफान से विद्युत विभाग को करीब 40 लाख रुपए की क्षति हुई है। बिवांर, बसवारी, कपसा व सिसोलर मार्ग में इस तूफान से गिरे हुए पेड़ों के चलते देर रात तक आवागमन बाधित रहा। मंगलवार की शाम शाम पांच बजे के बाद अचानक आए चक्रवाती तूफान ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं व ओलावृष्टि के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। भारी-भरकम पेड़ और बिजली के पोल इस तूफान में जड़ से उखड़ गए। जिससे नगर सहित ग्रामीण क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.