तूफान ने केला, लीची और आम की फसल को किया तबाह
भागलपुर, मई 27 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता सोमवार की देर रात करीब 11 बजे बरारी से उठे चक्रवाती तूफान ने शहर के पूर्वी व उत्तर-पूर्वी हिस्से में जमकर तबाही मचाई। सबौर प्रखंड में सबसे ज्यादा तूफान ने आम और लीची की फसलों को नुकसान किया। वहीं अन्य प्रखंडों में आम-लीची से लेकर केले की खड़ी फसल को बर्बाद कर दिया। आम, लीची व केले के उत्पादकों पर तूफान वज्र बनकर गिरा है। अब उन्हें समझ में नहीं आ रहा है कि वे आखिर इस नुकसान से उबरें कैसे। वहीं उद्यान विभाग, चक्रवाती तूफान से मची तबाही का आकलन करने में जुट गया है।चक्रवाती तूफान का केंद्र बरारी से लेकर सबौर क्षेत्र रहा, लिहाजा इसी क्षेत्र में तूफान कहर बनकर बरपा। यह भी पढ़ें- तूफान ने केला, लीची और आम की फसल को किया तबाह राहत की बात ये रही कि इस वक्त रबी की फसल जैसे कि गेहूं, सरसों, मटर, चना व मक्का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.