सिमडेगा, अप्रैल 26 -- भीषण गर्मी में राहगीरों और स्थानीय लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शनिवार को तूफान क्लब के सौजन्य से महावीर चौक के समीप नवनिर्मित पेयजल केंद्र का उद्घाटन किया गया। वार्ड पार्षद मनोज कुमार अग्रवाल ने फीता काटकर पेयजल केंद्र का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने तूफान क्लब की इस सामाजिक पहल की सराहना करते हुए कहा, गर्मी के मौसम में यह पेयजल केंद्र मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं, बाजार के दुकानदारों और राहगीरों के लिए बड़ी राहत लेकर आएगा। संस्था का यह कार्य अनुकरणीय है। कार्यक्रम में संस्था के सचिव राजेंद्र प्रसाद के अलावा विजय अग्रवाल, गोविंद प्रसाद, मनोज कुमार, अजय गुप्ता सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- ड्राईजोन में टैंकर से जलापूर्ति करा रहा है नगर परिषद फोटोपी4:- सिमडेगा में शनिवार को...