पूर्णिया, मई 26 -- पूर्णिया , हिन्दुस्तान संवाददाता। सोमवार देर रात एवं मंगलवार सुबह तक मेघ गर्जन, 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए तूफान के साथ झमाझम बारिश से आमलोगों को काफी परेशानी हुई। कहीं रोड पर पौधे के गिरने से यातायात घंटों अवरुद्ध रहा तो वहीं बिजली के खंभे व तार टूटने से बिजली व्यवस्था घंटों तक चरमरा गयी। गांवों में घरों से टीन गायब हो गए। वहीं खेतों में किसान बरसाती पानी के बीच मक्का समेटते दिखे। सोमवार देर रात मेघ गर्जन के बीच झमाझम बारिश होने लगी। आंधी व तूफान ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी। मक्का तैयारी में जुटे किसानों का रतजगा हो गया। जिले भर में कई इलाकों में बिजली के खंभे व तार टूटने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई। इसी तरह धमदाहा-पूर्णिया स्टेट हाईवे पर बहेलिया स्थान के पास पेड़ गिरने के कारण यातायात अवरुद्ध हो ...