तूफान के दौरान डिवाडर से टकराई बाइक, युवक की मौत
सहारनपुर, मई 30 -- गंगोह। कोतवाली नानौता रोड स्थित गांव मुबारकपुर के पास निर्माणाधीन शामली-अंबाला हाईवे पर गुरुवार की रात तूफान के दौरान दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में बाइक सवार गांव सांगाठेड़ा निवासी 32 वर्षीय असलम उर्फ धोला पुत्र अकबर की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब असलम बाइक से गंगोह की ओर जा रहा था। बारिश और अंधेरे के बीच सड़क सड़क डिवाइडर दिखाई नहीं दिया और बाइक डिवाइडर से जा टकराई। मौत की खबर लगते ही परिजनों कोहराम मच गया। बताया जाता है कि निर्माणाधीन हाईवे पर रखे डिवाइडरों पर न तो रेडियम पट्टी लगाई गई थी और न ही किसी प्रकार के चेतावनी संकेत लगाए गए थे। बारिश के कारण दृश्यता कम होने से असलम डिवाइडर को देख नहीं पाया और दुर्घटना का शिकार हो गया। हादसे के बाद राहगीरों ने तत्काल उसके परिजनों को सूचना दी और घायल अवस्था में उसे स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.