तूफान की रात से 6 दिन बीतने पर अभी भी 25 से 30 गांव डूबे अंधेरे में
उरई, जून 4 -- उरई। संवाददाता बीते गुरुवार को आए आंधी तूफान के 6 दिन बीतने के बाद भी अभी भी तमाम गांव में बिजली आपूर्ति शुरू करने में बिजली विभाग हांफ रहा है। डकोर और नदी गांव ब्लॉक के अभी भी 25 से 30 गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं।बीते गुरुवार की रात आई तेज आंधी और तूफान में सबसे ज्यादा बिजली विभाग का नुकसान किया है। तेज तूफान में बिजली के 450 पोल धराशाई होकर जड़ से उखड़ गए थे। इसके अलावा पोल टूटने से 11 हजार केवी लाइन गिरकर जगह-जगह से टूट गई थी। जहां-जहां बिजली आपूर्ति बाधित हुई थी, वहां बिजली विभाग की टीमें लगातार नए पोल लगाने के साथ लाइनों को बिछाने का कार्य कर रही हैं। आंधी तूफान में गड़बड़ हुई बिजली आपूर्ति अभी भी कोंच के नदीगांव और डकोर ब्लॉक के कुछ गांव में शुरू नहीं हो पाई है। बिजली आपूर्ति ठीक करने का काम चल रहा है लेकिन अभी भी नदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.