रायपुर, अक्टूबर 25 -- बंगाल की खाड़ी में बना एक वेदर सिस्टम 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में तब्दील हो सकता है। यह तूफान 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश के तट से टकरा सकता है। इस दौरान हवाएं 140 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती हैं। इस सिस्टम के असर से 27 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ के मौसम में बदलाव आएगा। 28 और 29 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में जोरदार बारिश हो सकती है। 28 अक्टूबर को दक्षिण और 29 अक्टूबर को उत्तर छत्तीसगढ़ के अलग-अलग इलाकों में भारी बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार पूर्व-मध्य और उससे लगे दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में बना तंत्र 25 अक्टूबर को अवदाब में बदल सकता है। इसके बाद 26 अक्टूबर की सुबह तक इसके चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है। इसके आगे और अधिक तीव्र होने का अनुमान है। बंगाल की खाड़ी में विकसित हो ...